30jjrp20- बैठक में भाग लेते सफाई कर्मचारी। स्रोत-संघ
झज्जर। नगर पालिका संघ के कर्मचारियों की बैठक घंटाघर चौक कम्युनिटी सेंटर में हुई। इसमें 9 नवंबर को कुरुक्षेत्र में होने वाली महापुकार रैली को लेकर निमंत्रण दिया गया और ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की। संघ के उप महासचिव सुनील कुमार चंडालिया, संगठनकर्ता राजपाल, सह सचिव सुशीला देवी ने कहा कि सभी कर्मचारी अधिक से अधिक संख्या में रैली में पहुंचेंगे। इस मौके पर कैशियर संदीप, नगर परिषद के प्रधान शिवम चावरिया, सचिव विकास, सहसचिव सुरेश ऑडिटर, कृष्णा कैशियर, गौरव उपप्रधान, कमलेश, बबली मौजूद रहे।