फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सीएम फ्लाइंग को खाद-बीज के स्टॉक में मिलीं अनियमितताएं

Fri, 31 Oct 2025 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
30jjrp17- छुछकवास में बीज की दुकान पर जांच करती सीएम फ्लाइंग व कृ​षि विभाग की टीम। स्रोत-कृ​षि 
विज्ञापन
झज्जर। सीएम फ्लाइंग और कृषि विभाग की टीम ने वीरवार को छुछकवास स्थित खाद, बीज भंडार की दुकान पर छापेमारी की। इस दौरान स्टॉक में अनियमितताएं मिलीं। दुकानदार जहाजगढ़ निवासी विनोद को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। टीम ने खाद का रिकार्ड चेक किया। इसमें ऑनलाइन के अनुसार दुकान पर डीएपी के 247, यूरिया के 1,296, एएसपी का 129 बैग और एमआपीके के 46 बैग होने चाहिए थे लेकिन यूरिया के 417 बैग मिले जो स्टाॅक से 170 ज्यादा थे। इसी प्रकार एएसपी के 110 बैग मिले जो 19 कम थे। इसी प्रकार से एमओपीके के 46 बैग होने चाहिए थे जो 55 कम मिले। हालांकि यूरिया का स्टॉक सही मिला। कृषि विभाग के क्वालिटी कंट्रोल अधिकारी जसवीर ने बताया कि स्टॉक में अनियमितताएं मिली हैं। इस कारण दुकानदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जवाब मिलने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें