फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जाखौदा में घर-घर दिया प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण

Sat, 13 Jan 2024 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। ब्लॉक समिति सदस्य विजय ने जाखोदा गांव में मातृशक्ति व बच्चों के साथ अक्षत वितरण कर अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित होने का निमंत्रण दिया।
विज्ञापन

ब्लॉक समिति सदस्य विजय ने कहा कि असंख्य लोगों के बलिदान के बाद 22 जनवरी का दिन भारत के इतिहास का एक ऐतिहासिक दिन होगा। इस दिन रामलला अपने स्थान पर विराजमान होंगे। उन्होंने कहा कि 500 साल के बाद यह ऐतिहासिक दिन 22 जनवरी के रूप में आएगा जब अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला विराजमान होंगे और 22 जनवरी का दिन हर हिंदू के लिए दिवाली के दिन जैसा होगा। ब्लॉक समिति सदस्य विजय ने ग्राम वासियों से आह्वान करते हुए कहा कि जो व्यक्ति अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सम्मिलित ना हो सके वह अपने आसपास के मंदिरों में जाकर भगवान श्रीराम की आरती, भजन कीर्तन करे और अपने घरों पर दीप जलाकर यह दिन दिवाली की तरह मनाए। इस मौके पर धर्मबीर, संजय, प्रवीण, दीपक के अलावा बच्चे व मातृशक्ति ने अक्षत वितरण कार्य मेंं मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें