फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मुनीमपुर कुएं में चार मौतों की जांच आगे बढ़ी, अगली सुनवाई 8 सितंबर

Thu, 03 Sep 2026 06:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बादली। मुनीमपुर गांव में कुएं में दम घुटने से चार लोगों की मौत के मामले में प्रशासनिक जांच आगे बढ़ाई गई है। उपमंडल अधिकारी विशाल कुमार मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने जांच के दौरान ग्रामीणों और पीड़ित परिवारों की बात सुनी।
ग्रामीणों और मृतकों के परिजनों ने अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए पांच दिन का समय मांगा। इस पर एसडीएम ने अगली सुनवाई 8 सितंबर निर्धारित की है। जांच के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए गए। फायर ब्रिगेड विभाग ने मामले से संबंधित लिखित बयान जांच अधिकारी को प्रस्तुत किए हैं। पहले भी राहत एवं बचाव कार्य में पहुंचने वाली टीमों, वाहनों और संसाधनों पर सवाल उठे थे। इसी क्रम में फायर ब्रिगेड के अधिकारियों से घटनाक्रम और बचाव कार्य की जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन

जांच के दौरान फायर ब्रिगेड को सूचना मिलने का समय एक प्रमुख बिंदु रहा है। मौके पर पहुंचने वाली गाड़ियों और राहत उपकरणों की उपलब्धता भी इसमें शामिल है। पहले की जांच में यह बात सामने आई थी कि कुएं में जहरीली गैस या ऑक्सीजन की कमी थी। इन परिस्थितियों के कारण बचाव कार्य बेहद चुनौतीपूर्ण रहा था। बचाव दल के पास आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता और उनके उपयोग को लेकर भी जांच में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

मुनीमपुर गांव में एक बछड़े को बचाने के लिए एक व्यक्ति कुएं में उतरा था। उसे बचाने के प्रयास में अन्य लोग भी कुएं में उतरते गए। कुएं के भीतर दम घुटने से चार लोगों की मौत हो गई थी। विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपलब्ध कराई गई चिकित्सा सुविधाओं का पक्ष रखा था। सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा ने प्रत्येक पीड़ित परिवार को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें