फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक खरीद मामले की जांच कराएंगे : धनखड़

Thu, 10 Dec 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव के बीच चल रहे जुबानी हमलों में सोमवार को सरकार भी शरीक हो गई।
विज्ञापन


कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने विधायकों के खरीद फरोख्त के आरोपों की जांच कराने की बात कही। साथ ही उन्होंने धान घोटाले को पूरी तरह से नकारते हुए कहा कि इसमें जांच कराने लायक कुछ हे ही नहीं, फिर जांच कैसी।

शहीद राव तुलाराम की जयंती कार्यक्रम में पहुंचे कृषि मंत्री धनखड़ ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पूर्व सीएम हुड्डा के सहयोगी विधायकों की खरीद की बात कह रहे हैं, पूरे मामले की हम जांच कराएंगे।
विज्ञापन


जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने हुड्डा को नसीहत दी कि वे इसे मामले से बचें नहीं बल्कि जवाब दें।

कृषि मंत्री ने यहां कांग्रेस आलाकमान पर भी हमला बोला। नेशनल हेराल्ड मामले में कहा कि सोनिया गांधी व राहुल गांधी मामले में संसद से खेले नहीं बल्कि कोर्ट में जवाब दें।
विज्ञापन


संसद को बिना किसी मुद्दे पर भंग करना उचित नही है। धनखड़ ने धान घोटाले को नकार दिया। कहा कि ये फर्जी मुद्दा है और विपक्ष बेवजह इस मामले को तुल दे रही है।

सरकार के पास अभी तक इस मामले में किसी भी किसान की शिकायत नही आई है तो कैसी जांच कराई जाए इस मामले की।

कहता है कि कैप्टन सपने देखते हैं। समाज में कुछ जयचंद हैं जो टांग खींच रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें