फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरसेप्टर से हो रही निगरानी, हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन चलाया तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। जिले से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों और कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर निर्धारित गति से तेज गति में वाहन दौड़ाने पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग और केएमपी पर इंटरसेप्टर यंत्र युक्त वाहन तैनात किया गया है। गत दो दिनों में कई वाहन चालकों के चालान किए गए हैं।
विज्ञापन

यातायात थाना बहादुरगढ़ के प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि एसपी राजेश ने दुग्गल हाईवे पर तीव्र गति से वाहनों के चलाने वालों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए जिले के अलग-अलग स्थानों पर तीन इंटरसेप्टर युक्त वाहनों के साथ पुलिस की विशेष टीमें तैनात की गई है। वाहनों को राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-9 रोहतक-दिल्ली रोड, राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 71(352ए, 334बी) रोहतक-झज्जर-रेवाड़ी रोड और कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि निर्धारित गति सीमा से अधिक गति में वाहन चलाए जाने पर वाहन चालक का चालान के साथ 03 माह के लिए लाइसेंस भी निलंबित करने का नियम है।
उन्होंने बताया कि तीव्र गति से वाहन चलाना हादसों की सबसे बड़ी वजह होती है। सड़कें भले ही कैसी भी हों, लेकिन वाहन चालकों का गति पर नियंत्रण हो तो हादसे टाले जा सकते हैं। इंटरसेप्टर पर तैनात पुलिस की विभिन्न टीमों ने पिछले दो दिनों के दौरान स्पीड लिमिट व यातायात नियमों की अवहेलना करते पाए जाने पर 17 वाहन चालकों के चालान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें