गांव ढऱाणा में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करती अतिथ
बेरी। गांव ढराणा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रभारी कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में रोल मॉडल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां कुमारी चारु क्लीनिकल मनोवैज्ञानिक व राष्ट्रीय जिम्नास्टिक खिलाड़ी बतौर रोल मॉडल कार्यक्रम में उपस्थित हुई। एसएमसी प्रधान संजय कुमार, एबीआरसी आशा सामाजिक कार्यकर्ता व एएनएम ने भी रोल मॉडल कार्यक्रम में भाग लिया।
रोल मॉडल चारु ने बताया कि छात्राएं डिप्रेशन में आकर अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ देती हैं जबकि उन्हें काउंसलिंग लेकर अपनी पढ़ाई दोबारा शुरू करनी चाहिए। इस अवसर पर रोल मॉडल चारु ने बताया कि किस प्रकार मैंने अपनी पढ़ाई के साथ खेल को भी जारी रखा और राष्ट्रीय स्तर पर जिम्नास्टिक में मेडल हासिल करके अपना परचम लहराया। प्राचार्य द्वारा आज की रोल मॉडल चारु को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया और स्नेश, ममता, ज्योति,बलवान, उमेद सिंह, देवेंद्र, संदीप व सुनीता ने कक्षा दसवीं की टॉपर पूजा कक्षा 12वीं की टॉपर दिव्या व रिया को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर बलवान सिंह, संदीप कुमार, उमेद सिंह, देवेंद्र सिंह, संजय सिंह, सुरेंद्र सिंह, प्रदीप व भूपेंद्र आदि मौजूद रहे।