फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बयानबाजी के बजाय अभय को राजनीतिक स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए : हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राज्यसभा चुनाव को लेकर अभय सिंह चौटाला के बयान पर कहा कि अभय सिंह चौटाला का बयान पूरी तरह बेबुनियाद है। राज्यसभा का तीसरा उम्मीदवार उनकी सहमति से उतारा गया है, यह आरोप पूरी तरह गलत है।
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष को लेकर अनावश्यक बयानबाजी करने के बजाय अभय सिंह चौटाला को अपनी राजनीतिक स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। वह शनिवार को लोक निर्माण विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। वह किसी सामाजिक कार्यक्रम में शिरकत करने झज्जर पहुंचे थे।
हुड्डा ने कहा कि अभय न तो कांग्रेस को चाहते हैं और न ही बीजेपी को, इसलिए उन्हें राज्यसभा चुनाव में वोटिंग के दौरान अनुपस्थित रहना चाहिए। यदि अभय वोटिंग में हिस्सा लेते हैं तो साफ हो जाएगा कि वह बीजेपी की बी-टीम की तरह काम कर रहे हैं। राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें