35-सुनारिया जेल में योग करते कैदी। स्रोत: डॉक्टर
रोहतक। आयुष विभाग की तरफ से मंगलवार को जिला कारागार सुनारिया जेल में आयोजित पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन हुआ। यह आयोजन 11 मई से 25 मई तक किया जा रहा है। हरियाणा योग आयोग पंचकूला के दिशा निर्देशानुसार जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. सतपाल मेहरा, जिला योग कोऑर्डिनेटर डॉ. सुमन सहरावत, योग विशेषज्ञ डॉ. पूजा के नेतृत्व में आयोजित इन योग शिविरों का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ना है। इस दौरान डॉ. पूजा योग सहायक नीलम, इंदु, सत्यवान व अन्य उपस्थित रहे। संवाद