36-कार्यशाला के दौरान कला की बारीकियां सिखाती चित्रकार पावनी । स्रोत : टोली
रोहतक। युवा चित्रकार पावनी ने स्थानीय अभिनव टोली में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया और बच्चों को चित्रकला की बारीकियों से अवगत करवाया। पावनी ने प्रवासी बच्चों की कला प्रतिभा को निखारने और उनमें चित्रकला के प्रति रुचि जागृत करने के उद्देश्य से इस कार्यशाला का आयोजन किया जिसमें 20 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। केवल 16 साल की उम्र में ही चित्रकारी की गहरी समझ हासिल करने वाली पावनी ने बताया कि 12वीं की परीक्षा देने के बाद वह उच्च शिक्षा के लिए विभिन्न कला संस्थानों में प्रवेश की तैयारी कर रही हैं। इस अवसर पर अभिनव टोली के संस्थापक जगदीप जुगनू ने पावनी का आभार जताया। संवाद