फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से छुट्टी पर आया कैदी चरस के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
पकड़ा गया पैरोल जंपर अपराधी थाना प्रबंधक सदर झज्जर की टीम के साथ। - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
झज्जर। पुलिस टीम की ओर से मादक पदार्थ चरस के साथ एक आरोपी को काबू किया गया। आरोपी के खिलाफ नशीले पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना सदर झज्जर में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से आरोपी को पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। आरोपी की पहचान गौरव पुत्र राजेंद्र निवासी गांव बाबरा के तौर पर की गई।
विज्ञापन

थाना प्रबंधक सदर झज्जर उप निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस की एक टीम थाना के क्षेत्र में तैनात थी। थाना में तैनात सहायक उपनिरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम गांव बाबरा के एरिया में तैनात थी। पुलिस टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को काबू किया गया। पकड़े गए व्यक्ति के पास नशीला पदार्थ चरस होने के संदेह पर डीएसपी रणबीर सिंह को सूचित किया गया। मौके पर डीएसपी के समक्ष आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से नशीला पदार्थ चरस बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से बरामद चरस का वजन किया गया तो 153 ग्राम पाया गया। थाना प्रबंधक सदर झज्जर उप निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि चरस की तस्करी में पकड़ा गया आरोपी हत्या के एक मामले में झज्जर की दुलीना जेल में बंद था। जिसमें अदालत की ओर से उसे उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी। सजा के दौरान महामारी संक्रमण के कारण दोषी को जेल से पैरोल की छुट्टी पर घर भेज दिया गया था। छुट्टी के दौरान आरोपी को नशा तस्करी के मामले में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें