फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जसौर खेड़ी महाविद्यालय में छात्राओं को दी खान-पान संबंधी जानकारी

Fri, 16 Feb 2024 02:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
छात्राओं को संबोधित करती डॉ. ज्योति।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। जसौर खेड़ी स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ के अंतर्गत बीएमआई को मापने के लिए कैंप लगाया गया। इस अवसर पर जीवन ज्योति हॉस्पिटल बहादुरगढ़ से डॉ. ज्योति मलिक ने मुख्य रूप से शिरकत की। उन्होंने छात्राओं को युवा अवस्था में आने वाली समस्याओं और अन्य बीमारियों के बारे में बताया। डॉ. ज्योति मलिक व उनकी टीम ने छात्राओं का बीएमआई मापा और उसके आधार पर उन्हें उनके खान-पान आदि के बारे में सलाह दी।
विज्ञापन

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अनिल कुमारी ने डॉ. ज्योति व उनकी टीम का धन्यवाद किया। महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. प्रियंका ने बताया कि महिला प्रकोष्ठ का कार्य छात्राओं के स्वास्थ्य पर ध्यान रखना है। इससे उनका संपूर्ण विकास हो सके और यह कैंप उसी दिशा में ही प्रयास था। इस मौके पर महाविद्यालय के अन्य सदस्य डॉ. सुनैना, डॉ. सुनील और संदीप भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें