फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: एड्स के उपचार और रोकथाम के बारे में दी जानकारी

Thu, 28 Nov 2024 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
27jjrp04- झज्जर। स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्ट्डीज इन टीचर एजुकेशन में आयोजित कार्यक्रम में
विज्ञापन
झज्जर। स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्ट्डीज इन टीचर एजुकेशन में विश्व एड्स दिवस को लेकर सही रास्ता अपनाएं मेरा स्वास्थ्य, मेरा अधिकार थीम के साथ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता फैलाना और इससे जुड़े भेदभाव को समाप्त करना था। कार्यक्रम में सिविल अस्पताल से विशेषज्ञ डॉ. कुणाल और मीनाक्षी ने भाग लिया। उन्होंने उपस्थित लोगों को एचआईवी/एड्स के कारणों, रोकथाम के उपायों, और उपचार के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एचआईवी की जल्द पहचान और सही उपचार से रोगियों का जीवन बेहतर बनाया जा सकता है। इस कार्यक्रम का आयोजन रेड रिबन क्लब, एनएसएस और यूथ रेडक्रॉस यूनिट के सहयोग से किया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि एड्स के उपचार के लिए एंटीरेट्रोवायरल थेरेपी (एआरटी) केंद्र संचालित किए गए हैं, जहां मरीजों को निशुल्क दवाइयां प्रदान की जाती हैं। इस अवसर पर डॉ. सविता यादव, नवबहार यादव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें