फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: रिमोट सेंसिंग व ड्रोन तकनीक की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झज्जर। महाराजा अग्रसेन पीजी महिला महाविद्यालय में मंगलवार को रिमोट सेंसिंग व ज्योग्राफिकल इन्फॉर्मेशन सिस्टम (जीआईएस) विषय पर एक सेमिनार हुआ। इसमें स्काईलाइन इंस्टीट्यूट ऑफ जियो-इन्फॉर्मेटिक्स रोहतक से आए विशेषज्ञ अजय देशवाल एवं जया खुराना ने अपने विचार साझा किए। अजय देशवाल ने छात्राओं को रिमोट सेंसिंग, जीआईएस और ड्रोन तकनीक के बारे में जानकारी दी। सेमिनार में लगभग 90 छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के संचालन में भूगोल विभाग की प्रीति, ममता व कुमारी नेहा और अंग्रेजी विभाग की कनिता का विशेष योगदान रहा। प्राचार्या डॉ. नीलम गर्ग ने छात्राओं को भविष्य में उपलब्ध रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें