फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पोस्टर मेकिंग से एड्स से बचाव की दी जानकारी

Fri, 19 Sep 2025 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 54 : राजकीय महाविद्यालय में हुए जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेने वाले विजेता प्रतिभागी। स् - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बहादुरगढ़। राजकीय महाविद्यालय में रेड रिबन क्लब व यूथ रेडक्रॉस यूनिट के संयुक्त तत्वावधान में एचआईवी एड्स की जागरूकता के लिए विभिन्न गतिविधियां हुईं। इनमें पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, पोस्टर प्रदर्शनी और एचआईवी/एड्स जागरूकता पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन शामिल रहा। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में दीपिका, काजल, गरिमा, ईशिता, रितेश और पलक ने अति उत्तम पोस्टर बनाए। निर्णायक मंडल की भूमिका डाॅ. अरुण कुमार, रचना व डाॅ. विकास यादव ने निभाई और सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। वाईआरसी आरआरसी प्रकोष्ठ के सदस्य अंजलि और भावना ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। प्राचार्य दलबीर सिंह और उप प्राचार्य सुमन हुड्डा ने कहा कि एड्स रोग से बचाव को लेकर हमें विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें