फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: अरहर की दाल और सब्जियों में लगा महंगाई का तड़का

Wed, 20 Mar 2024 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बहादुरगढ़। इन दिनों अरहर की दाल और सब्जियां महंगी हो गई हैं। इसका असर गृहिणियों की रसोई पर पड़ने लगा है। अरहर की दाल जहां फुटकर में 144 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है तो सब्जियों के दामों में भी तेजी आ गई है। वहीं नई फसल आने के बाद मटर और चना का भाव टूटा है, लेकिन सस्ते हो चले चावल के दामों में फिर तेजी देखी जा रही है। महिलाओं का कहना है कि सरकार को बढ़ती महंगाई पर लगाम लगानी चाहिए ताकि आम आदमी आसानी से अपना जीवन बसर कर सके।
आमजन बोलें

रेलवे रोड पर विश्वकर्मा चौक के नजदीक किरयाणा स्टोर चलाने वाले शंकर बंसल ने बताया कि नई फसल आने से काबुली चना 160 रुपये से 110, मटर 60-65 से 50 रुपये और मसूर 100 रुपये से घटकर 75 रुपये हुई है। अरहर की दाल की कीमत को लेकर अनुमान था कि यह 125 रुपये से नीचे आ जाएगी, लेकिन फसल के कमजोर पड़ने से अब इसके आसार नहीं है। थोक में अरहर की दाल 138 रुपये किलो है। जबकि फुटकर में रेट 144 रुपये किलो है।
विज्ञापन




टमाटर के दामों में भी आई तेजी

पटेल नगर निवासी महिला प्रियंका ने बताया कि महंगाई लगातार बढ़ रही है। सब्जियों के दामों में तेजी से वृद्धि हुई है। टमाटर 40 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से मिल रहा है। यह रेट काफी ज्यादा है। एक सप्ताह पहले बाजार में 20 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से टमाटर मिल रहा था। इसी तरह घीया भी 40 रुपये के भाव है।
विज्ञापन





परचून का सामान महंगा होने से पड़ रहा रसोई पर असर

झज्जर रोड स्थित टाटा वेल्यू होम्स निवासी महिला बबीता ने बताया कि परचून का सामान महंगा होने से उनकी रसोई पर असर पड़ने लगा है। सब्जियों के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। 15 दिन पहले जो सब्जी 20 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिल रही थी। अब वह दोगुने रेट में मिल रही है। सरकार को चाहिए कि बढ़ती कीमतों पर रोक लगाए ताकि आम व्यक्ति आसानी से अपना जीवन गुजार सके।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें