फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कोबी कार्यालय में हुआ इंडस्ट्री मीट का आयोजन

Sun, 11 Feb 2024 03:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। कनफेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज के कार्यालय में इग्नाइट (इंडो-जर्मन इनिशिएटिव फॉर टेक्निकल एजुकेशन) की ओर से एक इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया गया। इसके दौरान इग्निट की ओर से प्रदीप राणा, हाशिम, गार्गी और नबअरुन सेन गुप्ता उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के उद्योगों को कुशल श्रमिक एवं कर्मचारी मुहैया कराना रहा। इग्नाइट आईटीआई के छात्रों को ट्रेनिंग देकर उन्हें उद्योगों में कार्य करने के लिए सक्षम बनाने का प्रयास करता है। इन छात्रों को उद्योगों में रोजगार दिलाता है। एक अच्छे कर्मचारी की जरूरत हर उद्योग को होती है। इससे ना सिर्फ बेरोजगारी कम होती है बल्कि उद्योगों के पास सक्षम कर्मचारी होने की वजह से उनके उत्पादन में भी वृद्धि होती है।कोबी की ओर से अध्यक्ष प्रवीण गर्ग, महासचिव प्रदीप कौल, सुरेन्द्र विशिष्ट, दीपक शर्मा, रवि चमरिया, पुरुषोत्तम गोयल, सुनील गर्ग, विकास गुप्ता, सुमित, दीपक साहनी, रवीन्द्र गुप्ता, अनिल गोयल, तिलक राज गर्ग, संजय वर्मा और नवीन सहित अन्य उद्योगपति मौजूद रहे।
विज्ञापन







विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें