फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न देने की मांग की

Sun, 11 Feb 2024 03:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। सासरौली निवासी पहलवान वीरेंद्र सिंह उर्फ गूंगा पहलवान ने एक्स पर पोस्ट डालकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न दिए जाने की मांग की है। वीरेंद्र सिंह उर्फ गूंगा पहलवान ने एक्स पर पोस्ट डालकर मेजर ध्यानचंद लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भारत रत्न देने की मांग की है।
विज्ञापन

साथ ही उन्होंने अन्य खिलाड़ियों से भी अनुरोध करते हुए लिखा है कि आप भी मेरी आवाज भारत सरकार तक पहुंचाएं। वीरेंद्र सिंह उर्फ गूंगा पहलवान डेफ ओलंपिक में तीन बार डेफ ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता व दो बार कांस्य पदक विजेता रहे हैं। उन्होंने 10 वर्ष की आयु में कुश्ती खेलना शुरू किया था। 2005 में डेफ ओलंपिक में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता। 2009 में उन्होंने डेफ ओलंपिक में कांस्य पदक जीता व 2013 में फिर से डेफ ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता। 2017 के डेफ ओलंपिक में स्वर्ण पदक और 2022 में उन्होंने डेफ ओलंपिक में कांस्य पदक जीता। 2021 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया व 2016 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 2022 में वीरेंद्र सिंह उर्फ गूंगा पहलवान की उपलब्धियां को देखते हुए भीम अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें