फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: आईटीआई विद्यार्थियों को कराया औद्योगिक भ्रमण

Wed, 01 Oct 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
30jjrp02- जहांगीरपुर आईटीआई के विद्यार्थी कंपनी में जानकारी लेते हुए। स्रोत-संस्थान
विज्ञापन
झज्जर। आईटीआई जहांगीर के विद्यार्थियों को शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत जेवीएस मैक ब्रिक्स प्राइवेट लिमिटेड का शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया। नोडल अधिकारी जीतपाल के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कराए गए इस औद्योगिक पड़ाव में विद्यार्थियों को बहुत कुछ सीखने को मिला। भ्रमण में संस्थान के सभी व्यवसायों के विद्यार्थी शामिल हुए। विद्यार्थियों को विभिन्न मशीनों और उनके संचालन की जानकारी दी गई। इस मौके पर आईटीआई इंचार्ज रवींद्र मल्हान, वर्ग अनुदेशक देवेंद्र शर्मा, अनुदेशक मोहनलाल, बलराज मौजूद रहे। इंचार्ज रविन्द्र मल्हान ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण के साथ-साथ मेक इन इंडिया के सपनों को साकार करना अभियान से जोड़ना है। इस अवसर पर वीरदेव गुलिया, जोगिंद्र जून, सतपाल देशवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें