फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता भीमेश्वरी देवी मेले में 1268 नागरिकों में ली कानूनी जानकारी : सीजेएम

Wed, 01 Oct 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
30jjrp04- बेरी स्थित माता भीमेश्वरी देवी मुख्य मेले में मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्
विज्ञापन
बेरी। धर्मनगरी बेरी में गत 22 सितंबर से चल रहे माता भीमेश्वरी देवी नवरात्र मेले में कानूनी जागरूकता के लिए स्थापित हेल्प डेस्क का नागरिकों ने खूब लाभ उठाया। इस दौरान 1268 नागरिकों ने कानूनी जानकारी हासिल की। सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विशाल ने बताया कि मेले में आए श्रद्धालुओं ने हेल्प डेस्क पर रुचि दिखाते हुए आवश्यक जानकारी ली। मेला परिसर में स्थापित हेल्प डेस्क पर पैरा लीगल वालंटियर सरोज देवी, प्रेम देवी, नवीन कुमारी ने श्रद्धालुओं को कानूनी जानकारी देते हुए विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। सीजेएम विशाल ने बताया कि हालसा व नालसा द्वारा चलाई गई विभिन्न स्कीमों के बारे में इस तरह हेल्प डेस्क बनाकर विस्तार से कानूनी जानकारी दी जाती है। उन्होंने बताया कि आमजन को राष्ट्रीय लोक अदालत, परमानेंट लोक अदालत, सामुदायिक मध्यस्थता केंद्र आदि के बारे में जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें