फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 100 मीटर दौड़ में इंदिरा ने मारी बाजी

Mon, 04 Mar 2024 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सांखौल गांव में महिलाओं के लिए ओपन खेल प्रतियोगिता आयोजित हुई। महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में इंदिरा ने पहला, अंजली ने दूसरा और बबीता ने तीसरा स्थान पाया। महिलाओं की मटका दौड़ में मनोज पहले, मंजीत दूसरे और जयप्रभा तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में इंदिरा ने पहला, अंजली ने दूसरा और बबीता ने तीसरा स्थान पाया। महिलाओं की मटका दौड़ में मनोज पहले, मंजीत दूसरे और जयप्रभा तीसरे स्थान पर रही। सभी प्रतिभागियों को पहला पुरस्कार 3100 रुपये, दूसरा पुरस्कार 2100 रुपये और तीसरा पुरस्कार 1100 रुपये दिया गया। रेड क्रॉस सोसाइटी और सिविल हॉस्पिटल झज्जर के सहयोग से रक्तदान शिविर और फ्री मेडिकल कैंप भी लगाया गया। भदाना गांव से रंगोली कलाकार द्वारा नीर और नारी थीम पर आधारित इस प्रतियोगिता की रंगोली बनाई गई।बेबी फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में मन्नत प्रथम, पलक दूसरे और नियति तीसरे स्थान पर रही। पहली से पांचवीं कक्षा तक की लड़कियों में यशश्वी पहले, नैना दूसरे और स्नेहा तीसरे स्थान पर रही। छटी कक्षा से दसवीं कक्षा तक की लड़कियों में हिमांशी पहले, प्राची दूसरे और स्नेहा तीसरे स्थान पर रही। नौवीं से ऊपर की लड़कियों में लक्षिता ने पहला, रिंकू ने दूसरा और नैंसी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिलाओं की नींबू दौड़ में वर्णिला पहले, रजनेश दूसरे और सुमित्रा तीसरे स्थान पर रही। इस मौके पर प्रधान टीनू व समिति प्रधान संजय ने बताया कि पिछले 5 सालों से प्रत्येक महिला दिवस पर खेलों का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें