गुरु रविदास की जयंती इंडियन जागृति मंच की तरफ से शहीदी पार्क के सामने जयहिंद कॉलोनी में धूमधाम से मनाई गई। मंच के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष चैनसुख गुरहिया ने कहा कि 15वीं सदी के महान संत रविदास निम्न जाति से संबंध होने के बावजूद उनकी भक्ति और ज्ञान के कारण सभी वर्ग के लोगों ने उनको सम्मान दिया। समाज सुधारक बलराज सिंगल ने कहा कि उनकी वाणी मन चंगा तो कठौती में गंगा इसका मतलब यदि मन पवित्र है तो हर जगह भगवान हैं। मौके पर बलराज सिंगल, प्रदीप कुमार, मुकेश सिंगला, हर्ष सिंगल, मोहित, मनोज, हर्षित प्रियांशी, भारती आदि मौजूद रहे।
गुरु रविदास महान समाज सुधारक थे : गीता भुक्कल झज्जर। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के प्रकाश पर्व पर जटिया समाज विकास समिति द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विधायक गीता भुक्कल ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास महान समाज सुधारक रहे। मौके पर प्रधान कपिल, ओमप्रकाश खेड़ा, जिला सचिव वीरेंद्र कौशिक, राजपाल ठेकेदार, जिला सचिव सुभाष छिल्लर आदि उपस्थित रहे।
01jjrp13- इंडियन जागृति मंच के सदस्य श्रद्धासुमन अर्पित करते। स्रोत-मंच