18jjrp03- पीएम श्री राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल लड़ायन में विद्यार्थियों ने की डेकोरेशन। स्रोत-
साल्हावास। पीएमश्री राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल लडायन में रंगोली व दीप सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी सर्जनात्मकता प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रांगण को रंग-बिरंगी रंगोलियों और दीपमालाओं से सजाया गया जिससे पूरा परिसर दीपोत्सव की झिलमिल रोशनी में नहाया दिखाई दिया। बच्चों ने पारंपरिक व आधुनिक शैली की रंगोलियाें से भारतीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। इस मौके पर प्राचार्य अरविंद कुमार, हसला प्रधान कुलदीप नेहरा, दिलबाग, सतपाल, भरतरी, सतीश भाकली, सुनील कुमार मौजूद रहे।