फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नूना माजरा के सरकारी स्कूल में कराया योगाभ्यास

Sun, 19 Oct 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 52 : योगाभ्यास कराते हुए आचार्य जगदीश कुमार सहवाग। विज्ञप्ति
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव नूना माजरा के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में योगाचार्य जगदीश कुमार सहवाग की ओर से योग-प्राणायाम शिविर का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता स्कूल प्राचार्य पूनम मक्कड़ ने की। उन्होंने कहा कि योग से हमें संतुलन, धैर्य, एकाग्रता, स्थिरता व परोपकार की शिक्षा मिलती है। उन्होंने नारी शक्ति के महत्व के बारे में कहा कि कोई भी समाज तब तक प्रगति नहीं कर सकता जब तक स्त्री जाति अपना सहयोग न दें। शास्त्र में भी लिखा है कि जहां स्त्री जाति का सम्मान व पूजा होती है वहीं देवताओं का वास होता है। राष्ट्र की प्रगति हम सबके जीवन का लक्ष्य है। युवा शक्ति के माध्यम से ही हम सब इस लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं। कार्यक्रम में शिक्षिका माया कौर पीटीआई, प्रीति, सुमन, प्रवीण, पूनम, सुमन, अरुण कुमार पीजीटी व सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें