फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस आज : चेयरमैन कमल गुप्ता झज्जर में करेंगे ध्वजारोहण

विज्ञापन
विज्ञापन
सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो हरियाणा के चेयरमैन एवं विधायक डॉ. कमल गुप्ता 73वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झज्जर में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर ध्वजारोहण करेंगे तथा परेड की सलामी लेंगे। जहांआरा बाग स्टेडियम में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। अतिरिक्त उपायुक्त जगनिवास व झज्जर की एसडीएम शिखा ने वीरवार की शाम जहांआरा बाग स्टेडियम का निरीक्षण भी किया। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि जिला स्तरीय समारोह में उपायुक्त संजय जून, एसएसपी अशोक कुमार सहित जिले के स्वतंत्रता सेनानीगण, युद्ध वीरांगनाएं सहित जिले के अन्य विशिष्टजन भी भागीदारी करेंगे। स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी जिला स्तरीय समारोह का मुख्य आकर्षण होंगे। उन्होंने बताया कि मुख्य अतिथि जिला स्तरीय समारोह से पहले जिला सैनिक बोर्ड स्थित शहीद स्मारक पर जाकर शहीदों को नमन करेंगे। साथ ही मुख्य कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानीगण व युद्ध वीरांगनाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

बेरी में एसडीएम डॉ. राहुल नरवाल करेंगे ध्वजारोहण
उपमंडल अधिकारी (ना.) डॉ. राहुल नरवाल बेरी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले उपमंडल स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। उपमंडल स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण से पहले डॉ. नरवाल हरियाणा के पहले मुख्यमंत्री पंडित भगवत दयाल शर्मा के स्मारक पर जाकर पुष्पांजलि भी अर्पित करेंगे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित होने वाले उपमंडल स्तरीय समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उपमंडल स्तरीय समारोह में हरियाणा पुलिस, एनसीसी कैडेट्स मार्च पास्त करेंगे वहीं विभिन्न स्कूलों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन भी किया जाएगा।
बादली में एसडीएम शंभू राठी होंगे मुख्य अतिथि
बादली उपमंडल में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में एसडीएम शंभू राठी मुख्य अतिथि होंगे। चौधरी धीरपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय, बादली के खेल मैदान में होने वाले कार्यक्रम में परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही स्वतंत्रता सेनानीगण व शहीदों के परिजनों को भी कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें