झज्जर। स्कूल शिक्षा निदेशालय की तरफ से प्रदेश के 12 राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कामर्स संकाय शुरू किया गया है जबकि 12 राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में साइंस व काॅमर्स दोनों संकाय शुरू किए गए हैं। 14 राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान संकाय शुरू किया गया है। झज्जर के खेड़ी खुम्मार स्थित राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में इस बार विज्ञान संकाय शुरू किया गया है। यहां फिजिक्स, बायोलॉजी व रसायन विज्ञान के शिक्षक का एक-एक पद दिया गया है।
इन राजकीय कॉलेजों में शुरू होगा कॉमर्स
भिवानी के गांव देवराला स्थित राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय , राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुंढाल खुर्द, चरखीदादरी के झोंझू कलां स्थित राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुरुग्राम के बादशाहपुर स्थित राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जींद के गांव कनीना स्थित राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पाजू कलां के राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रेवाड़ी के काकोरिया स्थित राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, महेंद्रगढ़ के धानौंदा गांव स्थित राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पलवल के असावता गांव स्थित राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रेवाड़ी के नांगल तेजु गांव स्थित राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सिरसा के जमाल गांव स्थित राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सोनीपत के भैंसवान खुर्द गांव स्थित राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में काॅमर्स संकाय शुरू किया जाएगा। इन स्कूलों में कामर्स के लिए एक-एक पीजीटी का पद दिया गया है।
इन स्कूलों में शुरू होगी कामर्स व विज्ञान
इसी प्रकार से अंबाला के झंसुई गांव स्थित राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भिवानी के भेरा गांव स्थित राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुरुग्राम के जमालपुर गांव स्थित राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हिसार के सरसाना गांव स्थित राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जींद के शामदो स्थित राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, करनाल के चोवड़ा गांव स्थित राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, करनाल के सागा स्थित राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पलवल के गहलब गांव स्थित राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पलवल के मीरपुर कारौली स्थित राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पंचकूला के चीकन गांव स्थित राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रेवाड़ी के नाहर स्थित राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सोनीपत के चयराना स्थित राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में साइंस व कामर्स संकाय शुरू होगा।
इन स्कूलों में शुरू होगा विज्ञान संकाय
इसी प्रकार भिवानी के लोहार स्थित राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चरखीदादरी के संवर स्थित राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुरुग्राम के अर्जुन नगर स्थित राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हिसार के नंगठला स्थित राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हिसार के खरकपूलिया स्थित राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हिसार के सुलतानपुर स्थित राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, झज्जर के खेड़ी खुम्मार केराजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, करनाल के कटलाहेरी स्थित राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कुरुक्षेत्र के किरमच स्थित राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, महेंद्रगढ़ के आकोदा स्थित राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पानीपत के मछरौली स्थित राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रोहतक के मदीना स्थित राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सोनीपत के असदपुर नंदनौर स्थित राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, यमुनानगर के भैरथाल स्थित राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में साइंस विषय शुरू किया जाएगा।