-फोटो 60 : विधायक राजेश जून नारियल फोड़कर गली निर्माण कार्य का शुभारंभ करते हुए। स्रोत कार्यालय
बहादुरगढ़। शहर के वार्ड नंबर 9 में गलियों का निर्माण शुरू हो गया है। कार्य का शुभारंभ विधायक राजेश जून ने नारियल फोड़कर किया। विधायक जून का कॉलोनीवासियों ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया व गली बनवाने पर आभार जताया। गलियां डी-प्लाॅन से वार्ड 9 में इंटरलॉक टाइल्स से बनाई जाएंगी। विधायक ने कॉलोनी वासियों से कहा कि वे भी गली को बनाने के कार्य पर नजर रखें। इस मौके पर युवराज छिल्लर, बलराज दलाल, राकेश नयागांव, पप्पू बराही, काला नयागांव, एसडीओ राजेश कौशिक, जेई नीरज, आकाश, ब्रह्मदेव, शिवदयाल माैजूद रहे।