18jjrp10- झज्जर। रेलवे स्टेशन पर बाहर खड़े व कुर्सियों पर बैठे यात्री। संवाद
- फोटो : kishatwar news
झज्जर। शहर के रेलवे स्टेशन पर रात व अल सुबह ठंड से बचने के लिए यात्रियों के बैठने के लिए कमरे की सुविधा नहीं है। यात्रियों को बाहर लगी कुर्सियों पर ही बैठना पड़ रहा है जिस कारण उनको सर्दियों में परेशानियां हो रही हैं।
झज्जर रेलवे स्टेशन से अलग-अलग समय में कुल 10 ट्रेनों का संचालन होता है। इसमें से पांच ट्रेन रेवाड़ी की तरफ से और पांच राेहतक की तरफ से आती हैं। यहां यात्रियों के इंतजार करने के लिए बैठने का कक्ष नहीं है।
रेलवे स्टेशन पहुंचे यात्री पवन, मनीष, गौरव व साहिल ने बताया कि सर्दियों के समय में रेलवे स्टेशन पर बैठने के लिए किसी प्रकार के कमरे की सुविधा नहीं है। रेलवे विभाग को वेटिंग रूम का इंतजाम करना चाहिए।