फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोवा खुर्द की मेन गली में जल भराव होने से गांववासी परेशान

विज्ञापन
गांव लोवा खुर्द जाने वाली मेन गली में जलभराव का नजारा। - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
बहादुरगढ़। क्षेत्र के गांव लोवा खुर्द की मेन गली की खस्ताहाल हालत और जलभराव रहने के कारण इस गली से गुजरने वाले ग्रामवासियों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। मेंबर पंचायत लोवा खुर्द प्रमोद कुमार ने बताया कि यह लोवा खुर्द को जाने वाली मेन गली है और इस गली से ग्रामवासी ग्राम में प्रवेश करते हैं मगर यह गली खस्ताहाल होने के कारण यहां पानी जमा हो जाता है जिसके कारण यह गली ग्राम वासियों के लिए दुर्घटनाओं व परेशानी का सबब बनी हुई है। सरकार को ग्राम वासियों की समस्या का समाधान करते हुए यह मेन गली जल्द से जल्द बनानी चाहिए और जल निकासी का प्रबंध करना चाहिए ताकि जल भराव जैसी समस्या का सामना न करना पड़े। लोवा खुर्द निवासी एवं छोटूराम धर्मशाला प्रबंध समिति के पूर्व प्रधान भूप सिंह जून ने बताया कि गांव के बस स्टैंड से गांव के अंदर जाने के लिए इस गली की हालत बहुत खस्ताहाल हो चुकी है। बरसात के दिनों में तो इस गली में से निकलना भी दूभर हो जाता है। बारिश आफत बन कर आती है। बारिश का पानी दिन भर गली में खड़ा रहता है जिसके कारण इस मुख्य गली से आवागमन करने में ग्राम वासियों को दिक्कत होती है। भूप सिंह जून ने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह ग्राम वासियों की इस समस्या का तुरंत समाधान करते हुए मुख्य गली का निर्माण व जलनिकासी की समस्या का समाधान जल्द से जल्द कराएं ताकि लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास की योजनाओं का लाभ मिल सके। रणधीर सिंह ने बताया कि गांव लोवा खुर्द को जाने वाली इस मुख्य गली से ही गांव की लड़कियां 12वीं तक के सरकारी स्कूल में पढ़ने जाती हैं। हालांकि अभी तो स्कूल बंद है मगर स्कूल खुलने पर स्कूल में वाली बेटियों को जलभराव से होकर स्कूल तक पहुंचने के लिए मशक्कत करनी पड़ेगी। ग्राम वासियों ने कई बार गांव को जाने वाली मुख्य गली को बनवाने व बरसाती पानी की निकासी की मांग सरकार से की है मगर अभी तक सरकार ने ग्राम वासियों को इस समस्या से मुक्ति नहीं दिलाई है।
विज्ञापन

ग्रामवासी जय भगवान जून ने कहा कि एक तरफ तो सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में विकास कार्यों की झड़ी लगाने की बातें की जा रही है मगर गांव लोवा खुर्द के समस्त ग्राम वासियों के लिए परेशानी व आफत बनी इस मुख्य गली को बनवाने व जलनिकासी की समस्या का समाधान कराने का कार्य नहीं किया जा रहा है जिसके कारण सभी ग्रामवासी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि गांव में प्रवेश करने के लिए ग्रामीण इस मुख्य गली का इस्तेमाल करते हैं मगर गली में जलभराव के कारण यहां पर दुर्घटना होती रहती है और आजकल बरसात के दिनों में तो यहां पर बहुत बुरा हाल है क्योंकि बारिश का पानी इस गली में खड़ा रहता है इसमें से निकलना किसी खतरे से कम नहीं है। ग्रामवासियों ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि इस समस्या का समाधान करते हुए जल्द से जल्द गांव की इस मुख्य गली को बनवाने के साथ साथ जलनिकासी का काम करना चाहिए ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें