फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: तैराकी में खिलाड़ियों ने 39 गोल्ड सहित जीते 101 पदक

विज्ञापन
-फोटो 56 : चैंपियंस एक्वेटिक एकेडमी के विजेता तैराक अपने कोच और एचएसए के महासचिव अनिल खत्री के - फोटो : mathura
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ। राज्यस्तरीय सब जूनियर, जूनियर और सीनियर हरियाणा राज्य तैराकी प्रतियोगिता में चैंपियंस एक्वेटिक अकादमी के तैराकों ने 39 गोल्ड मेडल के साथ कुल 101 मेडल हासिल किए हैं।
इनमें 27 सिल्वर मेडल और 35 कांस्य पदक भी शामिल हैं। दिल्ली स्टेट एक्वेटिक चैंपियनशिप में भी अकादमी के तैराकों ने 4 रजत पदक और 6 कांस्य पदक हासिल किए। पदक विजेता तैराकों का अकादमी में स्वागत किया गया।
विज्ञापन

हरियाणा तैराकी संघ के महासचिव अनिल खत्री, सदस्य सुरेश जून और सीनियर कोच साई जाधव ने साथ मिलकर फोटो सेशन भी कराया। कोच साईं जाधव ने बताया कि सीनियर अकादमी की तैराक हेतिका खत्री ने दो गोल्ड और बेस्ट स्वीमर की ट्रॉफी, जयवर्धन ने 4 गोल्ड और तीन कांस्य, अतुल धनखड़ ने 1 गोल्ड और 2 सिल्वर मेडल, नितेश खत्री ने 2 गोल्ड और 2 कांस्य पदक, सक्षम जून ने 1 गोल्ड, प्रियांशी दलाल ने 2 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 कांस्य पदक, ईरा ने 2 गोल्ड और 2 कांस्य पदक, पूर्वी ने 3 गोल्ड, वीर दलाल ने 5 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 कांस्य, रोहित लाठर ने 7 गोल्ड, 3 कांस्य और बेस्ट स्वीमर की ट्रॉफी, अवनि भारद्वाज ने 3 सिल्वर और 1 कांस्य, दक्ष फोगाट ने 5 गोल्ड, 1 सिल्वर, इशांत ने 1 गोल्ड, 3 सिल्वर और 3 कांस्य, मयंक जून ने 2 गोल्ड और 4 सिल्वर, मयंक तुषीर ने 2 सिल्वर और 2 कांस्य, शोभित गिल ने 3 सिल्वर और 2 कांस्य, दिव्यांशु गुलिया ने 2 गोल्ड, 2 सिल्वर और 3 कांस्य, अरमान सिंह ने 1 कांस्य, आरव धनखड़ ने 3 कांस्य पदक और अंजलि ने 1 कांस्य पदक हासिल किया है।
विज्ञापन

दिल्ली स्टेट एक्वेटिक चैंपियनशिप की बात करें तो अकादमी में 6 तैराकों ने मिलकर 10 पदक हासिल किए हैं। मयंक सहरावत ने 2 सिल्वर और 1 कांस्य, प्रांजल हुड्डा ने 1 सिल्वर और 1 कांस्य, पाखी ने 1 कांस्य, मानव ने 2 कांस्य, रिद्धिमा ने 1 कांस्य और दिव्यांशु ने 1 सिल्वर मेडल हासिल किया है। हरियाणा तैराकी संघ के महासचिव अनिल खत्री ने विजेता तैराकों को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें