फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मंत्री के सामने गेहूं की एक ढेरी में 13 तो दूसरी में 12 प्रतिशत नमी मिली

Fri, 03 Apr 2026 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
02jjrp18- झज्जर। मंत्री को नमी की जांच कराते आढ़ती। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। अनाज मंडी में पहुंचे मंत्री राजेश नागर के सामने गेहूं के फसल की नमी जांची गई तो एक में 13 प्रतिशत तो दूसरी में 12 प्रतिशत नमी पाई गई। इसके चलते गेहूं की खरीद शुरू नहीं हो पाई।
विज्ञापन

जिले की अनाज मंडियोंं में गेहूं के फसल की आवक जारी है लेकिन नमी समस्या बनी हुई है। खरीद के दूसरे दिन खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के राज्य मंत्री राजेश नागर ने जिले की अनाज मंडियों का दौरा किया। इस दौरान शहर झज्जर की अनाज मंडी में पहुंचे मंत्री के सामने आढ़तियों ने अपनी समस्या रखी।
झज्जर अनाज मंडी में वीरवार को 288 किसानों के गेट पास काटे गए। इस दौरान अनाज मंडी में 17,715 क्विंटल गेहूं की आवक हुई। वीरवार को झज्जर अनाज मंडी में सरसों की फसल को लेकर कोई भी किसान नहीं पहुंचा। पिछले दो दिनों में 412 किसानों के गेट पास काटे गए हैं।
विज्ञापन

इस दौरान किसानों से 25,776 क्विंटल गेहूं के फसल की आवक हुई है लेकिन अभी तक खरीद शुरू नहीं हो पाई है।

गेट पास नहीं कटा तो वापस लौटा किसान
पाटोदा से एक किसान अपना गेट पास कटवाने के लिए झज्जर अनाज मंडी आया था। इस दौरान डाटा पोर्टल पर अपडेट नहीं होने की बात कहकर उसका गेट पास नहीं काटा गया। इसके बाद किसान सदन से स्पेशल गिरदावरी की वजह से रुका होने का नाम लेकर सरल केंद्र भेजा। सरल केंद्र जाने पर पता चला कि उसकी सभी चीजें ठीक है। किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। वहीं, बाद में एसडीएम ने आश्वासन दिया कि अभी उस पर शो नहीं कर रहा लेकिन उसका समाधान कर दिया जाएगा। इसके बाद किसान अपनी फसल लेकर वापस चला गया।


कार्यकर्ताओं को नहीं रखने दी समस्या
अनाज मंडी झज्जर के प्रधान विनोद पूनिया ने बताया कि अनाज मंडी में मंत्री आढ़तियों की समस्या सुनने के लिए आए थे लेकिन कुछ बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने मंत्री के सामने आढ़तियों को अपनी समस्या नहीं रखने दी। मंत्री के चारों तरफ से बीजेपी के कार्यकर्ता खड़े रहे। किसान और आढ़तियों को आगे नहीं आने दिया गया।



20 के बजाय 25 क्विंटल की जाए पास
किसान सुरेंद्र ने बताया कि अनाज मंडी में एक एकड़ जमीन के लिए 20 क्विंटल गेहूं की फसल पास की जा रही है जिससे किसानों को परेशानियां हो रही हैं। मंडी में आने वाली किसानों की फसल को 25 क्विंटल पास किया जाना चाहिए। मंत्री के सामने भी इस समस्या को रखा था लेकिन मंत्री बिना सुने ही चले गए। सरकार पहले वाली प्रक्रिया को दोबारा से शुरू करना चाहिए।



दूसरे दिन फिर रही गेट पास के हार्ड कॉपी की समस्या
पहले दिन एसीएस आने पर मार्केट कमेटी के कर्मचारियों ने काटे गए गेट पास की हार्ड काॅपी लाकर दिखाई थी। उस दौरान आश्वासन भी दिया था कि आढ़तियों को हार्ड कॉपी उपलब्ध करा दी जाएगी। दूसरे दिन फिर से आढ़तियों के पास गेट पास की हार्ड काॅपी नहीं दिए जाने समस्या रही। आढ़तियों को गेट पास की हार्ड काॅपी नहीं दिए जाने पर किसानों की फसल में ट्रैक्टर-ट्रॉली की तुलाई भी आ रही है। अगर किसानों को हार्ड काॅपी मिलती है तो आढ़ती उसमें सुधार कर सकते हैं।




विपक्ष का काम आरोप लगाने तक सीमितचंडीगढ़ स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के बाहर हुए बम धमाके को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तंज कसा था। इस पर हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने कहा कि सरकार इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से ले रही है जबकि विपक्ष का काम केवल आरोप लगाना रह गया है। सरकार अपनी जिम्मेदारी पूरी गंभीरता से निभा रही है।


जिले की अनाज मंडियों का दौरा किया है। आढ़तियों व किसानों से बातचीत कर तैयारियों का जायजा लिया है। समस्याओं पर बातचीत कर समाधान किया गया है। किसानों से भी अनुरोध है नमी वाली फसलों को मंडियों में ना लाए।
विज्ञापन

- राजेश नागर, राज्य मंत्री, हरियाणा सरकार

02jjrp18- झज्जर। मंत्री को नमी की जांच कराते आढ़ती। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें