-फोटो 51 : बैठक में मौजूद समिति सदस्य। स्रोत समिति
- फोटो : कालाढूंगी में पुलिस के रोकने पर हंगामा करते युवक। संवाद
बहादुरगढ़। लाइनपार स्थित सूर्य कवि पंडित लख्मीचंद धर्मशाला समिति के सदस्यों की आम बैठक शनिवार को धर्मशाला परिसर में आयोजित हुई। यहां निर्णय लिया गया कि हरियाणवीं संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए नवंबर में 5 दिवसीय हरियाणवीं सांग का आयोजन किया जाएगा। पंडित लख्मीचंद धर्मशाला समिति के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा और महासचिव सतीश शर्मा ने बताया कि पंडित लख्मीचंद धर्मशाला समिति की ओर से 5 से 9 नवंबर तक पंडित लख्मीचंद के सुपौत्र पंडित विष्णुदत्त दर्शकों को विभिन्न किस्से रागिनी के माध्यम से सुनाएंगे।
पांच दिवसीय हरियाणवी सांग में पंडित विष्णुदत्त सत्यवान सावित्री, पूर्णमल, पदमावत, सेठ ताराचंद और राजा नल के किस्से सुनाएंगे। बैठक के दौरान धर्मशाला का आधुनिकीकरण किए जाने पर विशेष बल दिया गया। बैठक में धर्मशाला परिसर में एक कमरे का निर्माण, दीवारों पर टाइल लगवाना और कार्यालय में पूर्व सभी कार्यकारिणी का बोर्ड लगवाने का निर्णय लिया गया। बैठक में संरक्षक पालेराम शर्मा, उपाध्यक्ष बलराम गौतम, सचिव हरिओम हरितश, कोषाध्यक्ष रमेश शर्मा, रामकंवार मुदगिल, मामन राम, मंजीत पाराशर, दीपक राज शर्मा, रमेश दीक्षित आदि मौजूद रहे।