फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: एक माह में 90 लापता लोगों को तलाशकर परिजनों से मिलवाया

Sun, 04 Aug 2024 04:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। पुलिस ने बीते एक माह के दौरान ऑपरेशन मुस्कान के तहत 90 बिछड़े लोगों की तलाश कर उनके परिजनों से मिलवाया। पुलिस कमिश्नर बी. सतीश बालन ने बताया कि पुलिस ने गुमशुदा को तलाशने के लिए विशेष अभियान ऑपरेशन स्माइल एक से 31 जुलाई तक चलाया।
विज्ञापन

जिले में अभियान के तहत 46 बच्चों व 44 व्यस्कों को ढूंढकर परिजनों से मिलवाया गया। पुलिस कमिश्नर बी सतीश बालन द्वारा विशेष अभियान ऑपरेशन मुस्कान की कामयाबी को सुनिश्चित करने के लिए एसीपी संजय कुमार की देखरेख में जिला स्तर पर विशेष टीमों द्वारा परिवार से पिछड़े बच्चों तथा व्यस्कों को तलाशने के लिए गहनता से कार्रवाई अमल में लाई गई। उन्होंने बताया कि चाही-अनचाही परिस्थितियों में अपनों से बिछड़ जाने वाले बच्चों के लिए यह मिशन वरदान बनकर आया है। कुछ बेसहारा मिले बच्चों के माता-पिता की स्थानीय पुलिस द्वारा तलाश करके बच्चों को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने उनके अपनों के सुपुर्द किया गया। अपने परिजनों से मिलने के बाद गुमशुदा बच्चों और व्यस्कों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें