फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मातन गांव में युवक पर शादी समारोह में हुए झगड़े की रंजिश में चलाई गोली

Tue, 26 Nov 2024 02:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शादी समारोह में हुए झगड़े की रंजिश में सोमवार को गांव मातन में गोलियां चल गई। इस जानलेवा हमले में एक युवक बाल-बाल बच गया। गांव के ही एक युवक पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाने का आरोप लगाया है। मांडोठी चौकी पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मातन गांव का निवासी विकास सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे अपने मकान के बाहर खड़ा था। इसी दौरान मातन गांव का ही सागर वहां आया और पिस्तौल से उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में जैसे तैसे विकास ने अपना बचाव किया। गनीमत रही कि इस दाैरान कोई अन्य व्यक्ति भी चपेट में नहीं आया। इसके बाद हमलावर वहां से चला गया। सूचना पाकर मांडोठी चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि हमलावर सागर तथा विकास कुछ दिनों पहले एक बरात में गए थे। वहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। अब उसी झगड़े की रंजिश में विकास पर सागर ने फायरिंग की है। बहरहाल, पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी।
मांडोठी चौकी प्रभारी का कहना है कि मातन में दोपहर को एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ था। इस संबंध में जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें