फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पुरानी रंजिश में तेजधार हथियार से हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो-15: बहादुरगढ़ पुलिस की ओर से पकड़ा गया आरोपी। सोशल मीडिया
विज्ञापन
बहादुरगढ़।
विज्ञापन

गांव छारा में खेतों में घूमने गए दो युवकों पर पुरानी कहासुनी के चलते तेजधार हथियारों से हमले के मामले में मुकुल निवासी छारा को गिरफ्तार किया है। सीआईए टु प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि राहुल निवासी छारा ने शिकायत दर्ज कराई थी।
राहुल ने बताया कि वह बुधवार दोपहर चचेरे भाई साहिल और दोस्त गौरव के साथ खेतों में घूमने गए थे। गांव के ही अजय सहित कुछ युवक कारों व बाइकों पर सवार होकर वहां पहुंचे। आरोपियों के हाथों में चाकू, तलवार, डंडे और रॉड थे। उन्होंने घात लगाकर हमला कर दिया।
विज्ञापन

हमले में राहुल की गर्दन पर चाकू से वार किया और बचाव में उनकी उंगलियां कट गई। वहीं गौरव पर तलवार से दो बार वार किए गए जिससे उनके हाथ में चोट आई। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग गए।
विज्ञापन

घायलों को पहले रोहतक और बाद में गुरुग्राम के अस्पताल में रेफर किया गया। पुलिस ने मामले में एक और आरोपी मुकुल निवासी छारा को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत बहादुरगढ़ में पेश कर हिरासत में भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें