फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटूराम नगर में बसी अवैध पीवीसी मार्केट की 100 से ज्यादा दुकानें तोड़ी

विज्ञापन
नया गांव में तोड़ी गई अवैध रूप से बनी दुकानें। - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के छोटूराम नगर के पास बसी पीवीसी मार्केट में नगर परिषद की ओर से करीब 15 दिन बाद दूसरी बड़ी कार्रवाई की गई है। नगर परिषद की ओर से चार बुलडोजर की मदद से सोमवार को 100 से ज्यादा दुकानों को ढहाया। हालांकि दुकानदारों ने नगर परिषद से शुक्रवार तक खुद ही सामान उठाने की मोहलत मांगी है। नप ने दुकानदारों की इस गुजारिश पर कोई भी आश्वासन नहीं दिया है। नप अधिकारियों का कहना है कि जब तक यहां से मार्केट नहीं हट जाती, तब तक तोड़फोड़ की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

छोटूराम नगर के पास बसी पीवीसी मार्केट प्रदूषण का एक बड़ा कारण बन रही थी। यहां पर प्लास्टिक के कबाड़ को साफ किया जाता है। कई बार इस में आग लगने की वजह से बड़े पैमाने पर प्रदूषण फैलता है। साथ ही कृषि योग्य जमीन को कबाड़ में तब्दील कर दिया गया था। इससे पहले टिकरी बॉर्डर के पास भी एक पीवीसी मार्केट बनी थी। जो करीब दो साल की लंबी जद्दोजहद के बाद हटा दी गई। अब छोटूराम नगर के पास यह पीवीसी मार्केट बनी हुई है। 15 दिन पहले भी यहां पर 125 से ज्यादा दुकानों को तोड़ा गया था। अब सोमवार को फिर से नगर परिषद ने करीब तीन घंटे की कार्रवाई के दौरान दो एकड़ में बसी मार्केट की दुकानों को ढहाया। यहां पर 100 एकड़ से ज्यादा जमीन पर पीवीसी मार्केट बसी है।
पीवीसी मार्केट में 100 से ज्यादा दुकानें तोड़ी गई हैं। दुकानदारों ने शुक्रवार तक का समय लिया है। हालांकि उनकी ओर से हर रोज कार्रवाई की जाएगी। खुद दुकानदार अपने समान को उठाकर ले जाते हैं तो बेहतर रहेगा नहीं तो नप अगर इस सामान को उठाकर नीलाम करेंगी तो उसके खर्चे का जिम्मेदार संबंधित दुकानदार होगा।
विज्ञापन

- अमन राठी, एमई, नगर परिषद, बहादुरगढ़।
नया गांव के पास अवैध दुकानों को ढहाया और आठ एकड़ में काटी कॉलोनी में उखाड़ी सड़कें
जिला झज्जर में नए डीटीपी मोहन सिंह ने कार्यभार संभालते ही अवैध कॉलोनियों और अवैध निर्माणों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को टीम ने पुलिस बल की मदद से नया गांव के पास अवैध रूप से बनी आठ दुकानों को ढहाया। इसके अलावा ओमैक्स सिटी के पास आठ एकड़ में काटी अवैध कॉलोनी में सड़कों को उखाड़ा। इसके बाद टीम गांव जाखौदा में करीब पांच एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनी में पहुंची और सड़कें, नींव को ढहाया। डीटीपी की ओर से चेतावनी दी गई है कि अगर जिले में कहीं भी कोई अवैध कालोनी काटता है या फिर उनमें अवैध निर्माण करता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई जाएगी।
जांच पड़ताल के बाद ही खरीदें जमीन
जिला नगर योजनाकार मोहन सिंह ने कहा कि कोई भी व्यक्ति जमीन खरीदता है तो उसकी पहले जांच पड़ताल कर लें। कहीं ऐसा न हो कि वे प्रॉपर्टी डीलरों के बहकावे में आकर अनाधिकृत क्षेत्र में प्लाट ले लें। अवैध कॉलोनियों में किसी भी तरीके से निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। यदि निर्माण किया जाता है तो उसको गिराने की कार्रवाई की जाएगी।

छोटूराम नगर में अवैध पीवीसी मार्केट में बनी दुकानों को तोड़ती जेसीबी।- फोटो : Bahadurgarh

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें