फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: निजामपुर रोड पर अवैध प्लास्टिक वाशिंग फैक्टरी होंगी बंद

Wed, 26 Nov 2025 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 59 : निजामपुर रोड पर चल रही अवैध इकाइयों में कार्रवाई करते टीम के अधिकारी। स्रोत बोर्ड
विज्ञापन
बहादुरगढ़। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की विशेष पर्यावरण विशेष टास्क फोर्स (एसईएसटीएफ) ने निजामपुर रोड पर चल रही अवैध प्लास्टिक वाॅशिंग फैक्टरियाें पर कार्रवाई करते हुए पांच को क्लोजर का नोटिस जारी किया है। यहां बिना अनुमति प्लास्टिक वेस्ट की वाशिंग का कार्य हो रहा था, जिससे भारी जल के साथ वायु प्रदूषण फैल रहा है।
विज्ञापन

बोर्ड क्षेत्रीय अधिकारी शैलेंद्र अरोड़ा के निर्देश पर डीसी की ओर से गठित एसईएसटीएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर पांचों यूनिटों का निरीक्षण किया और क्लोजर नोटिस जारी किया। लगातार कई दिनों से प्रशासन को शिकायतें मिल रही थी कि निजामपुर रोड पर कुछ फैक्टरियां अवैध रूप से प्लास्टिक वेस्ट वाशिंग का कार्य कर रही हैं।
इस पर प्रदूषण बोर्ड व नगर परिषद की टीमों ने निरीक्षण किया। टीम में बोर्ड के एसडीओ अमित कुमार, नगर परिषद बहादुरगढ़ के एमई जोगिंद्र सिंधु, सिंचाई विभाग के एसडीओ नवीन कुमार, पीएचईडी जेई दीपक, बिजली निगम से लाइनमैन सनी और लाइनपार थाना पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


नहीं लगाए थे ईटीपी
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि पांचों यूनिट बिना किसी स्वीकृति के संचालित हो रही हैं। इनमें प्रदूषण नियंत्रण के लिए जरूरी उपकरण जैसे ईटीपी तक नहीं लगाए गए थे। फैक्टरियाें से निकलने वाला गंदा पानी आसपास नालों में छोड़ा जा रहा था, जिससे जल स्रोत दूषित हो रहे थे।


अवैध रूप से चलती मिली पांच यूनिटों को तत्काल बंद करने का नोटिस जारी किया है। आगामी दिनों में सभी यूनिटों को सील करने की कार्रवाई की जाएगी। बिना स्वीकृति और ईटीपी के कोई भी यूनिट संचालित नहीं हो सकती। इस प्रकार की अवैध इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने स्तर पर निगरानी रखें तो भविष्य में ऐसी अवैध इकाइयां दोबारा शुरू न हों।

- शैलेंद्र अरोड़ा, क्षेत्रीय अधिकारी, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बहादुरगढ़।

-फोटो 59 : निजामपुर रोड पर चल रही अवैध इकाइयों में कार्रवाई करते टीम के अधिकारी। स्रोत बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें