01jjrp20- नेशनल हाईवे 352 पर बनाए गए अवैध कटों से गुजरता वाहन चालक। संवाद
झज्जर। सड़कें संभालने वाली एजेंसियों ने अब तक कोहरे से बचने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए हैं। रोहतक को रेवाड़ी से जोड़ने वाले नेशनल हाईवे 352 पर कई गांवों में अवैध कट बनाए हुए हैं। हर साल हो रहे हादसों के बाद भी कोई सतर्क नहीं है। इस साल नवंबर तक सड़क हादसों में 210 ने जान गंवाई और 487 घायल हुए।
अधिकतर जगह सफेद पट्टी धुंधली पड़ चुकी है। पीली पट्टी कहीं भी नहीं है। सिलानी गांव के पास ओवरब्रिज गड्ढे बनने के कारण कई माह से एक तरफ से बंद किया हुआ है। ऐसे में ट्रैफिक वन-वे रहता है। इन समस्याओं को दूर करने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी की तरफ से कोई कदम नहीं उठाया गया है।
डीघल टोल से लेकर माछरौली तक नेशनल हाईवे झज्जर जिले में पड़ता है लेकिन अधिकतर स्थानों पर अवैध कट बनाए गए हैं। कहीं भी कोई बैरिकेडिंग नहीं की गई है। रात के समय हादसों से बचाव के लिए रिफ्लेक्टर भी साइडों में लगे ग्रिल पर लगाए गए हैं।
रेवाड़ी रोड बाईपास से लेकर सिलाना गांव तक लगभग 6 किलोमीटर के रोड पर गड्ढों की भरमार है।
बॉक्स
सड़क हादसों के आंकड़े (वर्षवार)
वर्ष मौतें घायल
2022 299 701
2023 211 479
2024 234 429
2025 (नवंबर तक) 210 487
बॉक्स
सड़क हादसों का नवंबर, दिसंबर, जनवरी रिकॉर्ड
2022 : जनवरी (20 मौत, 26 घायल), नवंबर (31 मौत, 50 घायल)
दिसंबर (25 मौत, 50 घायल)
2023: जनवरी (22 मौत, 34 घायल), नवंबर (24 मौत, 37 घायल)
दिसंबर (16 मौत, 29 घायल)
2024: जनवरी (17 मौत, 32 घायल), नवंबर (20 मौत, 52 घायल)
दिसंबर (17 मौत, 38 घायल)
2025: जनवरी (13 मौत, 32 घायल), नवंबर (21 मौत, 32 घायल)
वर्जन
पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह के आदेशों की पालना करते हुए बाहर से आने वाले वाहनों की चैकिंग के आदेश दे दिए गए हैं। प्रातःकालीन समय में तेज गति, गलत दिशा में चलना, अनावश्यक पार्किंग और ओवरलोडिंग सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण बनते हैं। ऐसे में सभी चौकी, थाना प्रभारियों को चेकिंग करने, सड़क सुरक्षा नियमों का पालन वाहन चालकों से कराने के निर्देश दिए गए हैं।
अखिल कुमार, एसीपी, ट्रैफिक, झज्जर
01jjrp20- नेशनल हाईवे 352 पर बनाए गए अवैध कटों से गुजरता वाहन चालक। संवाद
01jjrp20- नेशनल हाईवे 352 पर बनाए गए अवैध कटों से गुजरता वाहन चालक। संवाद
01jjrp20- नेशनल हाईवे 352 पर बनाए गए अवैध कटों से गुजरता वाहन चालक। संवाद