फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाखौदा में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी तोड़ी

विज्ञापन
illegal colony smashed - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर अवैध कॉलोनी काटने वालों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। अवैध कॉलोनियों के खिलाफ विभाग की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को भी विभाग ने जाखौदा गांव में बसाई जा रही अवैध कॉलोनी को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया। तोड़फोड़ की इस कार्रवाई के दौरान पुलिस अमला भी मौजूद रहा।
विज्ञापन

तहसीलदार बंसीलाल ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर नियुक्त रहे। वहीं एटीपी सोमबीर के नेतृत्व में विभाग की टीम में जेई अरविंद, सचिन शामिल रहे। विभाग को क्षेत्र के गांव जाखौदा में अवैध कॉलोनी विकसित करने की शिकायत मिल रही थी। जिस पर शुक्रवार को विभागीय कार्रवाई अमल में लाई गई। जेसीबी की मदद से यहां करीब ढाई एकड़ में बनाई जा रही कॉलोनी में तोड़फोड़ की गई। यहां पर कुछ जगह दीवारें और डीपीसी बनाई गई थी। वहीं सड़क का निर्माण भी किया जा रहा था। जिसे उखाड़ दिया गया। विभागीय अधिकारियों ने आमजन से आह्वान किया है कि वे अनाधिकृत कॉलोनियों में प्लाट व मकान न खरीदें। कोई भी जमीन की खरीद-फरोख्त करने से पहले संबंधित विभाग से पूरी जानकारी हासिल कर लें। वैध क्षेत्र में ही जमीन खरीदें। यदि कोई उन्हें अनाधिकृत क्षेत्र में लालच देकर प्लाट या मकान बेचता है तो उनके बहकावे में न आए। बता दें कि कुछ दिनों पहले बहादुरगढ़ के एसडीएम तरुण कुमार पावरिया ने भी शहर व ग्रामीण क्षेत्र का दौरा किया था। उन्होंने अनाधिकृत क्षेत्रों को चिह्नित करते हुए यहां कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए थे।
कालोनाइजरों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई : डीटीपी
डीटीपी अशोक गर्ग का कहना है कि क्षेत्र में अवैध कॉलोनी काटने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी सूरत में उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। पिछले दिनों पीडीएम के पास भी अवैध कॉलोनी काटने वाले कालोनाइजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। यदि बहादुरगढ़ या इसके आसपास अन्य क्षेत्रों में अवैध कॉलोनी काटी जाती है तो उसकी सूचना तुरंत विभाग को दें। ताकि समय पर कानूनी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें