फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बाईपास पर कट रही अवैध कॉलोनी, कार्रवाई की मांग

Tue, 11 Nov 2025 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 56 : सेक्टर-9 बाईपास के नजदीक सैनिक स्कूल के पीछे अवैध कॉलोनी में मिट्टी डालकर बनाई गई सड
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर में सेक्टर-9 बाईपास पर भू-माफिया प्रशासन की आंखों में धूल झोंक धड़ल्ले से अवैध कॉलोनी काट रहे हैं। इसको लेकर भाजपा नेता जसबीर सैनी ने कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि सैनिक स्कूल के पीछे अवैध कॉलोनी काटी जा रही है। इस पर प्रशासन को तुरंत संज्ञान लेना चाहिए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सैनी के स्पष्ट आदेश है कि कहीं भी अवैध कॉलोनी विकसित नहीं होनी चाहिए। इस बात को सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। जसबीर सैनी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अवैध कॉलोनी में प्लाट न खरीदें। इन भू-माफियाओ को कुछ राजनीतिक लोगों का संरक्षण प्राप्त है।
वहीं कुछ अधिकारी भी अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी से नहीं निभा रहे हैं। सैनी ने प्रशासन से आग्रह किया कि जहां भी अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही है वहां पर नोटिस बोर्ड जरूर लगाएं ताकि कोई भी व्यक्ति भू-माफियाओं के झांसे में ना आए। जल्द ही वे मुख्यमंत्री के समक्ष इस पूरे मामले को रखेंगे ताकि जो दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें