फोटो :27: गन्नौर थाना पुलिस की गिरफ्त में अवैध असलहा रखने के आरोपी। पुलिस
- फोटो : पीलीभीत- गोरखपुर एक्सप्रेस में यात्रियों की भीड़।
सोनीपत। गन्नौर थाना पुलिस ने अवैध हथियार हथियार रखने एवं मुहैया कराने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिले की क्राइम यूनिट गन्नौर पुलिस टीम ने इस मामले में दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी अनमोल गांव खेवड़ा व अंकित उर्फ शंकर गांव पलड़ी का निवासी है। शनिवार को क्राइम यूनिट गन्नौर में तैनात सहायक उप निरीक्षक बिजेन्द्र पुलिस टीम के साथ बहालगढ़ चौक फ्लाईओवर के समीप गश्त पर थे। तभी सूचना मिली कि आरोपी सीआरपीएफ कैंप काॅलोनी से अवैध हथियार लेकर गुजर रहे हैं। इनकी मौके पर तलाशी लेने पर देशी कट्टा बरामद हुआ। खेवड़ा निवासी अनमोल को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने असलहा मुहैया कराने वाले गांव पड़ली निवासी अंकित उर्फ शंकर को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करके न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेजा है।