फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: आईआईएम के विद्यार्थियों ने किया जिले का शैक्षणिक दौरा, डीसी से की मुलाकात

Wed, 01 Oct 2025 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
30jjrp06-आईआईएम रोहतक के छात्र उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल से चर्चा करते हुए। स्रोत-प्रचार 
विज्ञापन
झज्जर। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) रोहतक के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण के तहत जिले का दौरा किया। इस दौरान छात्रों ने जिले के विभिन्न स्थानों का दौरा कर प्रशासनिक व्यवस्था और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल से मुलाकात की और जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं, प्रशासनिक कार्यप्रणाली, स्वच्छता अभियान और ग्रामीण विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की। छात्रों ने प्रशासनिक व्यवस्था के बारे में उत्सुकता से सवाल पूछे, जिनका उपायुक्त ने विस्तार से उत्तर दिया।
डीसी ने छात्रों को बताया कि कैसे सरकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर आमजन तक पहुंचाया जाता है और किस प्रकार प्रशासन स्वच्छता और जनजागरूकता अभियानों को आगे बढ़ा रहा है। इस अवसर पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी (डीडीपीओ) निशा तंवर भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

चार दिवसीय भ्रमण के दौरान उन्होंने छात्रों को ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की दिशा में हो रहे कार्यों की जानकारी दी और बताया कि कैसे योजनाओं को धरातल पर उतारने में पंचायतों व विभागीय टीम की अहम भूमिका होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें