फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: चुनावों में कहीं गड़बड़ी लगे तो सी विजिल एप पर करें शिकायत

Mon, 18 Mar 2024 10:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। देश में लोकसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ाने के साथ-साथ किसी तरह की गड़बड़ी को लेकर पूरी तरह सतर्क है। इसके लिए सी विजिल एप बनाया गया है। चुनाव आयोग ने मतदाताओं को यह सुविधा दी है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन विभाग के अधिकारी नायब तहसीलदार सुंदर सिंह ने बताया कि इस एप का कोई भी व्यक्ति, शराब बांटने, रुपये बांटने, मतदाताओं को प्रलोभन देने, बिना अनुमति के किसी के घर या प्रतिष्ठान पर बैनर व पोस्टर लगाने और आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत कर सकेगा। इसके लिए मौके पर एप से खींची फोटो या वीडियो बनाकर भेजनी होगी। मोबाइल में पहले से खींची फोटो और वीडिया मान्य नहीं होगी।
इस तरह होगी कार्रवाई
एप पर दर्ज शिकायत कंट्रोल रूम में पहुंचेगी। इसी दौरान शिकायत में दी गई लोकेशन के आसपास मौजूद अधिकारी पहुंचेंगे। अधिकारियों को मौके पर पहुंचने में जो भी समय लगेगा। इसके बाद अधिकारी 30 मिनट में उसकी जांच कर अपनी रिपोर्ट संबंधित एआरओ को देंगे। इसके बाद एआरओ कार्रवाई करेंगे। अगर शिकायत करने वाला शख्स एप पर अपना मोबाइल नंबर व अन्य जानकारी न देकर अपनी पहचान गोपनीय रखना चाहेगा तो कार्रवाई की जानकारी उस तक नहीं पहुंचेगी। पहचान उजागर करना चाहता है तो उसके मोबाइल पर मैसेज आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये हैं चुनावी अपराध

-चुनाव में विभिन्न वर्गों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना।

-प्रतिबंधित अवधि के दौरान सार्वजनिक सभाएं करना।

-चुनावी बैठक में गड़बड़ी व मतों की गोपनीयता भंग करना।

-मतदान केंद्र के आसपास प्रचार करने पर प्रतिबंध रहेगा।

-मतदान केंद्र पर शस्त्र लेकर जाना चुनावी अपराध होगा।

-बूथ कैप्चरिंग, मतदान दिवस पर शराब बिक्री व वितरण।





-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें