फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: चौकीदार की तैनाती नहीं हुई तो स्कूल में लगा देंगे ताला

Tue, 20 Feb 2024 03:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
डाबौदा खुर्द के सरकारी स्कूल में चोरों द्वारा खंगाली गई अलमारियां।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। उपमंडल के गांव डाबोदा खुर्द के सरकारी स्कूल के ताले तोड़कर पांच मोबाइल टैब के साथ स्कूल में रखा लाखों का सामान चोरी कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई। इस वारदात से ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ही पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार नहीं किया और स्कूल में चौकीदार की नियुक्ति नहीं हुई तो वह स्कूल पर ताला लगा देंगे।
विज्ञापन

स्कूल प्रिंसिपल रामबीर ने बताया कि जब वे सोमवार की सुबह स्कूल में पहुंचे तो कई कमरों के ताले टूटे हुए थे। बाद में जब चेक किया तो प्रिंसिपल रूम से 5 मोबाइल टैब, इंवर्टर, 3 बैट्री और 3 गैस सिलेंडर गायब मिले। स्पोर्ट्स रूम और साइंस लैब से भी काफी सामान चोरी किया है। उन्होंने बताया कि 6 महीने पहले भी स्कूल के ताले टूटे हुए मिले थे, लेकिन कुछ चोरी नहीं हुआ था। उन्होंने बताया कि वह विभाग से कई बार चौकीदार रखने की मांग कर चुके हैं लेकिन यह कोई ध्यान नहीं दे रहा। ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी दी है कि जल्द ही स्कूल का सामान चोरी करने वाले चोर गिरफ्तार नहीं हुए और चौकीदार की नियुक्ति नहीं हुई तो वह स्कूल पर ताला लगा देंगे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना पाकर एचएल सिटी चौकी पुलिस स्कूल में पहुंची और स्कूल प्रिंसिपल के बयान पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें