बादली। थाना प्रबंधक बादली उप निरीक्षक रमेशचन्द ने बताया कि लूटपाट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। झज्जर निवासी देवेंद्र ने शिकायत देते हुए बताया था कि वह झज्जर में सेल्समैन है। पिछले साल 22 अक्टूबर में वह और उसका साथी स्कूटी पर सवार होकर बादली में दुकानों से पैसे इकट्ठे करके वापस चले तो एक वेयर हाउस पाहसौर से लगभग एक किलोमीटर आगे एक बुलेट मोटरसाइकिल व डीलक्स मोटरसाइकिल सवार चार युवकों ने अपनी मोटरसाइकिल लगाकर उनकी स्कूटी को रुकवाकर उसकी स्कूटी की डिग्गी में रखें 4 लाख 75 हजार रुपये निकाल लिए। उनके साथ धक्का मुक्की करते हुए जान से मारने की धमकी देकर वे मौके से फरार हो गए। शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ थाना बादली में मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सागर उर्फ संजय निवासी इस्माइलपुर जिला रोहतक के तौर पर की गई। उसे अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। आरोपी को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।