18जेएनडी16 : कन्या भ्रूण हत्या के बारे में ग्रामीण महिलाओं को जागरुक करते स्वास्थयकर्मी। विभाग
जींद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरियावाला के तहत झांज खुर्द गांव में स्वास्थ्य कर्मियों ने शनिवार को गांव में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया। इस दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर को लेकर लोगों को जागरूक किया। श्यामो देवी व रामदयाल सिंह एमपीएचडब्ल्यू ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या करना व करवाना कानूनी जुर्म है जिसमें दोषी पाए जाने पर सजा व जुर्माने का प्रावधान है यदि बेटियां ही नहीं होगी तो बहुएं कहां से आएगी। एक बेटी दो घरों की शान होती है। समाज में लड़कियों और लड़कों की परवरिश बिना किसी भेदभाव के करें। संवाद