18जेएनडी17 : हिंदू कन्या महाविद्यालय में पौधरोपण करते एनसीसी कैडेट्स और स्टाफ सदस्य। स्रोत संस्
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय में एनसीसी विंग की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान डॉ.पूनम मोर, अंजू ,एनसीसी ट्रेनर कुमारी ज्योति व 30 एनसीसी कैडेट्स ने महाविद्यालय के प्रांगण में पौधे लगाए। प्राचार्य डॉ. पूनम मोर ने बताया कि अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना अति आवश्यक है। प्रभारी अंजू ने कहा कि पर्यावरण में भारी बदलाव हो रहा है पेड़ पौधों की कमी के कारण तापमान में काफी बढ़ोतरी हो चुकी है इसलिए पेड़ पौधे लगाकर ही हम पर्यावरण का संरक्षण कर सकते हैं। संवाद