बहादुरगढ़। पिछले लंबे समय से सरकार के समक्ष चार सूत्री मांग रखी जा रही है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। इसके चलते शनिवार को दो घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक की गई और सरकार तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश की। यदि सरकार मांग नहीं मानती तो प्रदेश के डॉक्टर मिलकर नई रणनीति बनाएंगे।
सामान्य अस्पताल में कार्यरत डॉ. ममता ने कहा कि प्रदेश के डॉक्टर शनिवार को पेन डाउन स्ट्राइक पर रहे। पिछले लंबे समय से स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का कैडर बनाने की मांग की जा रही है। इतना ही नहीं इन सर्विस पीजी पॉलिसी में बांड की रकम एक करोड़ रुपये से घटाने की मांग भी की जा रही है। डायरेक्ट एसएमओ की भर्ती बंद करने और फोर्थ एसीपी की सिफारिशें लागू करने की मांग की जा रही है। विभाग ने उनकी एसीपी की मांग को तो पूरा कर दिया। लेकिन फाइनेंस डिपार्टमेंट पिछले तीन साल से इन सिफारिश को लागू नहीं कर रहा। इसकी वजह से डॉक्टर हैं। डॉ. उरेन्द्र भारद्वाज का कहना है कि सरकार की डायरेक्ट एसएमओ भर्ती के कारण पिछले कई साल से चिकित्सकों के प्रमोशन अटके हुए हैं। इसकी वजह से डॉक्टर आगे नहीं बढ़ पा रहे।