फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नौकरी में वापसी या इच्छा मृत्यु की मांग

Sat, 09 Dec 2023 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
झज्जर में निजी कंपनी के वर्कर अपनी मांगों को लेकर सड़को पर रोष प्रदर्शन करते हुए।
विज्ञापन
झज्जर। रेवाड़ी में एक निजी कंपनी की तरफ से निष्काषित कर्मचारी शनिवार को शव यात्रा लेकर झज्जर पहुंचे। तकरीबन 21 कर्मचारियों ने रोष जताते हुए बताया कि वे पहले गृह मंत्री अनिल विज से मिलेंगे। यदि समाधान हो जाता है तो ठीक, नहीं तो वे उप मुख्यमंत्री व मुख्यमंत्री से मिलकर दोबारा नौकरी लगाने या इच्छा मृत्यु की मांग करेंगे।
विज्ञापन

कर्मचारी राजेश शर्मा, भवानी शर्मा मुकेश, राजेश ने बताया कि सरकार या तो उन्हें नौकरी दे, नहीं तो उनको इच्छा-मृत्यु की मंजूरी दे। कंपनी में करीब 32 साल से नौकरी करने के बाद अचानक हटाने से कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वह अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहें हैं। उन्होंने बताया कि वे सरकार व कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए झज्जर से पंचकूला व चंडीगढ़ पैदल जाएंगे। गौरतलब है कि 300 से ज्यादा कर्मचारियों ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया है। कर्मचारियों ने पहले गांव जड़थल स्थित कंपनी के पास और फिर जिला सचिवालय के बाहर नारेबाजी की और दोबारा से नौकरी पर लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें