-फोटो 52 : आईएएस दीपक के साथ हिंद केसरी सोनू व अर्जुन अवॉर्डी धर्मेंद्र पहलवान। स्रोत कोच
बहादुरगढ। देशभर की प्रतिष्ठित यूपीएससी परीक्षा में 92वीं रैंक हासिल करने वाले दीपक गोदारा का मांडोठी स्थित हिंद केसरी सोनू अखाड़े में जोरदार स्वागत किया गया। आईएएस दीपक गोदारा दिल्ली के भरथल गांव के निवासी हैं और हिंद केसरी सोनू पहलवान के साला हैं। हाल ही में घोषित परिणामों में उन्होंने 92वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन किया। अखाड़े में आयोजित सम्मान समारोह में सोनू पहलवान, अर्जुन अवॉर्डी धर्मेंद्र पहलवान सहित परिजनों व गणमान्य लोगों ने दीपक का अभिनंदन किया। वहीं दीपक गोदारा ने कहा कि देश की सेवा करना उनका सपना था जो कठिन परिश्रम और परिवार के सहयोग से संभव हो पाया।